Menu
#मनोरंजन

नरेश बंसल का ढोल नगाडों के साथ भव्य स्वागत अभिनंन्दन

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर राज्यसभा सांसद एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर नरेश बंसल का ढोल नगाडों के साथ भव्य स्वागत अभिनंन्दन किया गया। कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिह ढिल्लों कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेश बंसल का स्वागत अभिनन्दन किया साथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अग, 2023

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर राज्यसभा सांसद एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर नरेश बंसल का ढोल नगाडों के साथ भव्य स्वागत अभिनंन्दन किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिह ढिल्लों कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेश बंसल का स्वागत अभिनन्दन किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा की उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य को केन्द्रीय पदाधिकारी टीम में स्थान देकर उत्तराखण्ड का गौरव बढाया।

स्वागत अभिनंदन में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल नें स्वागत अभिनंदन की सरहाना करते हुये कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी एवं महानगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं की मुझ जैसे कार्यकर्ता को आपनें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को समय-समय पर सम्मान दिया जाता है जहां एक ओर अन्य दलों में आपसी मतभेदों में कार्यकर्ता को सम्मान भी नही मिलता है भारतीय जनता पार्टी जनता को समर्पित पार्टी है जहां परिवार वाद को मानक न मानते हुए कार्यकर्ता के कार्य को स्थान दिया जाता है।

कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा राजपुर विधानसभा विधायक खजानदास, कैन्ट विधानसभा विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आप सभी ने मंच के माध्यम से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय पदाधिकारी पद पर मनोनित होने पर शुभ कामनाऐ दी साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, भगवत प्रसाद मकवाना मंच संचालन कर रहे महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, संध्या थापा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, गोविन्द मोहन, देवेन्द्र पाल मोन्टी, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, सह प्रभारी प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, हरीश डोरा अर्चित डाबर सचिन गुप्ता मोतीराम गौतम, विपिन खण्डूरी, राजेश बडोनी, शाकुल उनियाल, मनीष पाल, सूरज चंद, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, संजीव मल्होत्रा, सुमित पाण्डे, महिला मोर्चा विमला गौड, बबली चौहान, नीतू वाल्मिकी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल, यासमीन आलम खान, बलदेव नेगी, राकेश आर्य, विशाल कुमार, सतीष आजाद, पार्षदगण आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article