Menu
#ऋषिकेश

देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप

देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ठंडे वातावरण में इस बार तपिश होगी खिलाड़ियों के जुनून की. क्योंकि, 25 जून से देहरादून नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का मेजबान बन रहा है. देशभर के 16 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ी और 150 से ज्यादा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 जून, 2025
देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप

देहरादून में होगी नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ठंडे वातावरण में इस बार तपिश होगी खिलाड़ियों के जुनून की. क्योंकि, 25 जून से देहरादून नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का मेजबान बन रहा है. देशभर के 16 राज्यों से करीब 450 खिलाड़ी और 150 से ज्यादा स्टाफ इस आयोजन में हिस्सा लेने देहरादून पहुंच रहे हैं. आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस आयोजन के लिए देहरादून में विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाए हैं. जहां युवा खिलाड़ी बर्फ पर अपनी तेज रफ्तार और बैलेंसिंग स्किल्स को निखार रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- मखाना खाने के अचूक फायदे

ओलंपिक स्टैंडर्ड के इस रिंक में चीन, जापान, सिंगापुर समेत जुटेंगे 20 एशियाई देशों के खिलाड़ी: देहरादून के आइस स्केटिंग रिंक को लेकर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का कहना है कि ‘जब इस रिंक का निर्माण हुआ था, उस समय भी यह पूरे एशिया में अपने आप में अकेला था और आज भी यह बेहद खास है. यह पूरी आइस स्केटिंग कम्युनिटी के लिए एक सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड खेल विभाग ने इसे एक बार फिर से शुरू किया है।

अमिताभ शर्मा ने बताया कि आने वाली इस 25 जून से यहां पर नेशनल की स्केटिंग चैंपियनशिप होनी है. इसके बाद अगस्त में एशियाई ओपन शर्ट ट्रैक चैंपियनशिप भी यहां पर होनी है, इस दौरान एशिया के 20 देश के खिलाड़ी यहां पर प्रतिभा करेंगे. इनमें से अभी तक हांगकांग (चीन), फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, कुवैत, कतर, जापान, कोरिया इन सारे देशों ने अपनी एंट्री जमा करवा दी है।

यह भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

बच्चों से लेकर प्रोफेशनल स्केट्रर्स तक हर कोई इस चैंपियनशिप को लेकर बेहद उत्साहित है. इस आयोजन से उत्तराखंड में विंटर स्पोर्ट्स को नया आयाम मिलने की उम्मीद है. आगामी 25 जून से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता में देशभर के दर्जनों प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे और दर्शकों को एक बर्फीले रोमांच से भरपूर अनुभव मिलेगा।

Tagged:
Share This Article