Menu
#मनोरंजन

जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा   पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम परिषर में वाहनों की पार्किंग तथा मुख्य मार्गो पर उनके आवागमन के लिए की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2024
जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम परिषर में वाहनों की पार्किंग तथा मुख्य मार्गो पर उनके आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से ली जानकारी

 

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

 

देहरादून : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में 19 अप्रैल को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए जनपद के समस्त मतदान केंद्रों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों रवाना को रवाना किया जा रहा है। जिनमें से जनपद के दुरस्त क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए आज 122 पोलिंग रवाना हुई।

 

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पोलिंग पार्टियों के वाहनों एवं मतदान ड्यूटी में आने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के निजी वाहनों हेतु बनायी गयी पार्किंग व्यवस्था व वाहनों के आवागमन हेतु मुख्य मार्गों पर की गई।

 

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से उक्त संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही मतदान से पूर्व एवं मतदान के पश्चात पोलिंग पार्टियों के जाने, वापस आने के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Tagged:
Share This Article