देहरादून: देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रिया कुमारी लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में लिखी बातों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।