Menu
#Mumbai

महिला का हत्यारोपी नेपाली युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के आराकोट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने कोशिश की और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 मा, 2022
महिला का हत्यारोपी नेपाली युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के आराकोट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने कोशिश की और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चार दिन बाद हत्या के इस मामले में गिरफ्तारी की है। बुधवार को सीओ एस भंडारी व मोरी पुलिस थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने आराकोट निवासी मृतका राधिका की हत्या के मामले में युवक की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नेपाली मूल के संदीप पुत्र मील बहादुर निवासी आराकोट को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मंगलवार को देर सांय आराकोट पुल के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने खुलासा किया कि वह मृतक महिला को काफी समय से जानता था। मृतका गांव के पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल में रहती थी और निचले हिस्से में आरोपित युवक प्रचून की दुकान चलाता था। उसने बताया कि घटना के दिन वे दोनों साथ बैठकर मोबाइल फोन पर फिल्म देख रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि महिला शराब की आदि थी और घटना वाली रात को भी महिला शराब पीकर कमरे में सोने चली गई। उसी दौरान आरोपी ने कमरे में घुस कर महिला से जबरन शारीरिक संबध बनाने की कोशिश की और महिला के विरोध करने पर उसने हाथ व पैर बांध कपड़े से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी युवक को बुधवार को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार, कांस्टेबल श्यामबाबू, रमेश राणा, कुंवर तोमर आदि शामिल थे।

Tagged:
Share This Article