Menu
#मनोरंजन

नववर्ष सुरक्षा: कप्तान अजय सिंह ने की ग्राउंड पर व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस टीम की मुस्तैदी की सराहना

नववर्ष को सुरक्षित व व्यस्थित बनाये रखने को पुलिस व्यवस्था जांचने फील्ड में उतरे कप्तान अजय सिंह,टीम को मुस्तैदी व सक्रियता पर की सराहना देहरादून-: रात 12 बजते ही नववर्ष 2025 का आगमन हो जाएगा,ऐसे में नववर्ष को धूमधाम से मनाने को आज देश के अलग अलग कोनो से हज़ारों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जन, 2025
नववर्ष सुरक्षा: कप्तान अजय सिंह ने की ग्राउंड पर व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस टीम की मुस्तैदी की सराहना

नववर्ष को सुरक्षित व व्यस्थित बनाये रखने को पुलिस व्यवस्था जांचने फील्ड में उतरे कप्तान अजय सिंह,टीम को मुस्तैदी व सक्रियता पर की सराहना

देहरादून-: रात 12 बजते ही नववर्ष 2025 का आगमन हो जाएगा,ऐसे में नववर्ष को धूमधाम से मनाने को आज देश के अलग अलग कोनो से हज़ारों की संख्या में पर्यटक देहरादून के ठंडे व सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने आये हैं। ऐसे में नववर्ष के सेलिब्रेशन को फीका न होने देने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा नववर्ष से कई समय पहले से ही व्यवस्था चाक चौबंद करने को मोर्चा संभाला हुआ है।
जिस क्रम में आज मंगलवार को वर्ष 2024 की आखिरी शाम व नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने को दून पुलिस सम्पूर्ण जनपद में अलग अलग स्तर पर चौकस निगाह बनाये हुए है। जिसका पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं से निरीक्षण करने को ग्राउंड जीरो पर उतरा गया।

कप्तान अजय सिंह द्वारा ड्यूटी पर तैनात अपनी अलग अलग टीम के ड्यूटी पॉइंट्स पर जाकर उन्हें इस कड़ाके की ठंड व आयोजन को सफल बनाने को सक्रियता व मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर सराहना कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने पुलिस टीम को बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को कहा।

वहीं नववर्ष के अवसर पर बाहरी राज्यों व जनपदो से दून आये लोगो के चलते शहरवासियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए दून पुलिस द्वारा अशारोड़ी चेक पॉइंट से मसूरी जाने को आउटर एरिया दिया गया है,जिससे आम शहरवासियों को जाम की दिक्कत का सामना न करना पड़े, जिसके लिए राजधानी वासियो ने दून पुलिस की सराहना भी की है।

Tagged:
Share This Article