Menu
#अंतराष्ट्रीय

एनआईए की दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर छापेमारी:

जानकारी के मुताबिक रतनपुर गांव में गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर एनआईए की टीम टेरर फंडिंग मामले में तफ्तीश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सुबह 5 बजे से यह रेड शुरू हुई थी और अभी भी रेड जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 मई, 2023
एनआईए की दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर छापेमारी:

जानकारी के मुताबिक रतनपुर गांव में गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर एनआईए की टीम टेरर फंडिंग मामले में तफ्तीश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक सुबह 5 बजे से यह रेड शुरू हुई थी और अभी भी रेड जारी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है।

बताया जा रहा है कि, एनआईए ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

बताया जा रहा है कि, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, एमपी में 122 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

ये छापेमारी आतंक ड्रग्स के तस्करों-गैंगस्टरों से सांठ-गांठ के मामले में की गई है।

 

Tagged:
Share This Article