Menu
#Mumbai

देहरादून में रात्री चैकिंग: 46 चालान, 12 माल वाहन बंद

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर देहरादून–विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार रात 25/26 नवंबर को व्यापक रात्री चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 46 चालान किए गए और 12 माल वाहनों को बंद किया गया। आरटीओ के अनुसार, रात 9:00 बजे से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 नव, 2025
देहरादून में रात्री चैकिंग: 46 चालान, 12 माल वाहन बंद

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर देहरादून–विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार रात 25/26 नवंबर को व्यापक रात्री चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 46 चालान किए गए और 12 माल वाहनों को बंद किया गया।

आरटीओ के अनुसार, रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक संचालित इस अभियान के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। देहरादून में डाट काली मंदिर से आशारोड़ी, शिमला बाईपास, तेलपुरा सिंहनीवाला और सेलाकुंई–प्रेमनगर मार्ग पर चैकिंग की गई।

इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य ओवरलोड और ओवरहाइट माल वाहनों की जांच करना था। टीमों ने 20 से अधिक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को बंद किया। इनमें से 6 वाहन थाना कालसी और सेलाकुंई में तथा 6 वाहन आरटीओ चेकपोस्ट आशारोड़ी में बंद किए गए। अधिकतर चालानी वाहन खनिज परिवहन कर रहे थे।

चैकिंग अभियान में प्रवर्तन दल देहरादून से परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत, प्रवर्तन दल विकासनगर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अनिल सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन, सचल दल आशारोड़ी से अनुराधा पंत और सचल दल कुल्हाल से महावीर सिंह नेगी शामिल रहे।

आरटीओ ने बताया कि ऐसे संयुक्त प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Tagged:
Share This Article