Menu
#अंतराष्ट्रीय

अब घर बैठे मोबाइल से भरिये सरकारी नौकरी के फॉर्म

अब घर बैठे मोबाइल से भरिये सरकारी नौकरी के फॉर्म : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने भर्ती परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल और सुविधाजनक बना दिया है. अब उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन से ही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 जून, 2025
अब घर बैठे मोबाइल से भरिये सरकारी नौकरी के फॉर्म

अब घर बैठे मोबाइल से भरिये सरकारी नौकरी के फॉर्म :  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने भर्ती परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल और सुविधाजनक बना दिया है. अब उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन से ही पूरा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे, वह भी बिना किसी साइबर कैफे या ऑपरेटर की मदद के।

क्या है नई सुविधा?

SSC ने अपने mySSC मोबाइल ऐप को पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है. अब इस ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन से लेकर आवेदन फॉर्म भरने तक की सारी प्रक्रिया मोबाइल पर ही पूरी की जा सकती है. खास बात यह है कि अब आधार OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी इसी ऐप में मिल रही है।

ख़बर पढ़ें एक क्लिक में : – चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

SSC के चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने बताया कि यह नया ऐप खासकर ग्रामीण इलाकों के उम्मीदवारों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, जिन्हें अब किसी कम्प्यूटर सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. SSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जून 2025 से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में यह मोबाइल ऐप आधारित आवेदन प्रणाली लागू होगी. इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या है फायदा?

SSC की सभी परीक्षाओं के लिए मोबाइल से ही आवेदन कर सकेंगे।
आधार नंबर से OTP या फेस ऑथेंटिकेशन करके खुद को वेरीफाई कर सकेंगे।
पूरे आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी बिचौलिए के पूरी कर सकेंगे।

ख़बर पढ़ें एक क्लिक में : – पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

किन मोबाइल पर चलेगा यह ऐप?

यह ऐप केवल Android वर्जन 11 या उससे ऊपर के मोबाइल पर ही काम करेगा. उम्मीदवारों को Aadhaar Face RD App भी अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा, जिससे फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो सके।

क्या आधार की जानकारी आवेदन पर हावी होगी ?

इस सवाल पर SSC ने स्पष्ट किया है कि जो जानकारी उम्मीदवार OTR (One Time Registration) फॉर्म में भरेंगे, वही अंतिम मानी जाएगी. आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. SSC और ऐप डेवलपर कंपनी Cubastion Consulting का कहना है कि आगे इस ऐप को पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए One Stop Solution बनाया जाएगा. यानी फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा, रिजल्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग तक की सारी जानकारी और प्रक्रिया इसी ऐप पर उपलब्ध होगी।

Tagged:
Share This Article