Menu
#अंतराष्ट्रीय

अब सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में भी होगा फ्री इलाज, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा फायदा: उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर दिया है। इस संबंध में डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का कहना है कि आयुष्मान योजना में सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के 21 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2023
अब सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में भी होगा फ्री इलाज, आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा फायदा: उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर दिया है।

इस संबंध में डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का कहना है कि आयुष्मान योजना में सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के 21 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।

अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर इलाज की सुविधा शुरू करने के लिए एसएसबी, सीआरपीएफ और सेना के साथ वार्ता की जा रही है।

अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है।

केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है।

इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

देखिये सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची:

पिथौरागढ़ में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मैरथी, यूनिट अस्पताल 14वीं बटालियन आईटीबीपी.

चमोली में यूनिट अस्पताल प्रथम बटालियन आईटीबीपी.

यूनिट अस्पताल सीटीसी एसएसबी सापरी एमआईसी औली.

एसएसबी अस्पताल ग्वालदाम.

8वीं बटालियन आईटीबीपी अस्पताल गौचर.

34 वीं बटालियन आईटीबीपी हल्दूचैड.

ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम.

34वीं बटालियन आईटीबीपी यूनिट अस्पताल.

ऊधमसिंह नगर जिले में ईएसआईसी अस्पताल रुद्रपुर.

पौड़ी में यूनिट अस्पताल एसएसबी श्रीनगर.

देहरादून में आईटीबीपी अस्पताल.

चंपावत में 5वीं बटालियन एसएसबी.

36वीं बटालियन आईटीबीपी चंपावत.

उत्तरकाशी में आईटीबीपी अस्पताल 35 वाहिन.

12वीं बटालियन आईटीबीपी यूनिट अस्पताल.

हरिद्वार में बीएचईएल अस्पताल.

ऊधमसिंह नगर में 57वीं बटालियन एसएसबी सितारगंज.

देहरादून में आईटीबीपी अकादमिक अस्पताल मसूरी.

पिथौरागढ़ में यूनिट अस्पताल.

 

Tagged:
Share This Article