Menu
#Mumbai

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह

  देहरादून, 9 मार्च, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव-निर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर, कारगी चौक में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्यनिष्ठा की शपथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मा, 2025
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह

 

देहरादून, 9 मार्च, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव-निर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर, कारगी चौक में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को एकता का संदेश देते हुए कहा, “संघे शक्ति कलौयुगे”, अर्थात् एकता में ही शक्ति है। उन्होंने कर्मचारियों से संस्थान और उनके हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

समारोह में बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का संचालन वेदपाठी एवं संघ के उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट ने किया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी, महामंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष अमित राणा, केदार सिंह रावत, संयुक्त मंत्री अजय सती, भगवती सेमवाल, संगठन मंत्री संदीप कपरवाण, दीपक पंवार, संयोजक संजय भट्ट, प्रचार मंत्री अतुल डिमरी सहित कई अन्य संघ सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर संघ के पूर्व पदाधिकारी जगमोहन बर्त्वाल, देवीप्रसाद तिवारी, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, वीरेंद्र सेमवाल, बल्लभ सेमवाल, विश्वनाथ, संजय भंडारी, मोहन प्रसाद मैखुरी, दिनेश भट्ट, मंजेश भुजवाण, चंद्रप्रकाश भट्ट, भरत कुंवर, रामू सहित कई स्थानीय आगंतुक भी उपस्थित रहे।

समारोह के सफल आयोजन के साथ, नव-निर्वाचित कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Tagged:
Share This Article