Menu
#News

ओडिशा रेल हादसा: ‘हर एक जान कीमती, सीएम पटनायक ने पीएम मोदी से की बात, ताजा हालात की दी जानकारी:

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने सभी को गमगीन कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की असली वजह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बताई है। उन्होंने कहा कि इसे ऐसे समझा जा सकता है जैसे इंटरलॉकिंग के लिए रूट ठीक से सेट नहीं किया जा सका। रूट गलत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2023
ओडिशा रेल हादसा: ‘हर एक जान कीमती, सीएम पटनायक ने पीएम मोदी से की बात, ताजा हालात की दी जानकारी:

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने सभी को गमगीन कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की असली वजह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बताई है।

उन्होंने कहा कि इसे ऐसे समझा जा सकता है जैसे इंटरलॉकिंग के लिए रूट ठीक से सेट नहीं किया जा सका।

रूट गलत सेट कर दिया गया. यह तकनीकी गलती है या मानवीय भूल।

लेकिन इसमें असल गलती कहां हुई, यह पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और ताजा स्थिति की जानकारी ली.घायलों के इलाज के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं: सीएम पटनायक।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

डॉक्टर, मेडिकल छात्र जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

घायल व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने के लिए डॉक्टर, छात्र और आम लोग आगे आ रहे हैं।

सीएम ने कहा कि हम एक ऐसी नीति का पालन करते हैं जो इस बात को रेखांकित करती है कि ‘हर जीवन कीमती है।

बचाव कार्यों से लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने, इलाज की व्यवस्था करने तक, जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हैं।

ज्यादातर घायलों की हालत स्थिर:

ओडिशा के सीएम ने ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 1175 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

जिनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई है. घायल मरीजों में से अधिकतर की हालत स्थिर है. सीएम ने कहा कि वर्तमान में 382 यात्रियों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पीएम ने सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया:

पीएम ने संकट के दौरान त्वरित और कुशल कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र हर तरह की सहायता देने को तैयार है।

पीएम मोदी ने संकट की इस घड़ी में सहयोग और समय पर मदद के लिए ओडिशा के लोगों की भी तारीफ की।

 

Tagged:
Share This Article