Menu
#News

रेस्क्यू के लिए तैनात अफसरों ने संभाला मोर्चा

रेस्क्यू के लिए तैनात अफसरों ने संभाला मोर्चा सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे मज़दूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में राहत बचाव के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैनात अधिकारियों डा० अखिलेश मिश्र, मनीष सिंह और तेजबल सिंह ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 नव, 2023

रेस्क्यू के लिए तैनात अफसरों ने संभाला मोर्चा

सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे मज़दूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में राहत बचाव के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैनात अधिकारियों डा० अखिलेश मिश्र, मनीष सिंह और तेजबल सिंह ने कल दिनांक 21 नवंबर को सिलक्यारा पहुंच कर राहत बचाव कार्यों में जुट गए हैं। हमारे सूत्रों ने देर रात 10 बजे सिलक्यारा से यह रिर्पोट दी कि संबन्धित अधिकारी इस समय भी स्थल पर मौजूद रहकर विभिन्न कार्यों के संपादन में लगे हुए हैं। इन्होंने टनल में फंसे मज़दूरों के परिजनों से से मुलाकात कर उनका हालचाल और उनकी जरूरतों के बारे में जाना। सभी परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं पर खुशी जताई।

यहां बताते चले कि इन तैनात अधिकारियों के बाढ़, दंगा, कोविड जैसी आपदाओं में उनके अच्छे प्रबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उनको यहां तैनाती की गई है।

Tagged:
Share This Article