Menu
#Mumbai

विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से की मुलाकात

आज दिनांक 28/अगस्त/2024 : को देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे *स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन उत्तराखण्ड,जनकपुरी extenshon इंजीनियरिंग enclaves सोसाइटी देहरादून,पूर्व सैनिक संगठन(जी•आर•यूनिट) उत्तराखण्ड, शिव शक्ति शनि मंदिर समिति देहरादून चकरोता रोड,उत्तराखण्ड स्कूल वैन ऐशो•,देहरादून युवा संगठन,श्री श्री बालाजी सेवा समिति उत्तराखण्ड,मानवाधिकार सामाजिक सेवा संगठन उत्तराखण्ड, प्रहरी संस्था उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों* …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अग, 2024
विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से की मुलाकात

आज दिनांक 28/अगस्त/2024 :  को देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे *स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन उत्तराखण्ड,जनकपुरी extenshon इंजीनियरिंग enclaves सोसाइटी देहरादून,पूर्व सैनिक संगठन(जी•आर•यूनिट) उत्तराखण्ड, शिव शक्ति शनि मंदिर समिति देहरादून चकरोता रोड,उत्तराखण्ड स्कूल वैन ऐशो•,देहरादून युवा संगठन,श्री श्री बालाजी सेवा समिति उत्तराखण्ड,मानवाधिकार सामाजिक सेवा संगठन उत्तराखण्ड, प्रहरी संस्था उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों* ने उत्तराखण्ड से *राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष डा○नरेश बंसल से मुलाकात कर उनके द्वारा राज्यसभा में उत्तराखण्ड एवं देश के जनहित के मुद्दों पर प्रश्न उठाये जाने व विभिन्न समस्याओं के निवारण की मांग रखने पर मा○सांसद जी का पटका पहनाकर व मोदी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया I
इस अवसर पर सभी ने देश के *लोकप्रिय प्रधानमंत्री मा○नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री jp nadda का भी आभार प्रकट किया कि जिस अपेक्षा के साथ एक सामन्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया,निश्चित रूप से वो उनकी कसौटी पर खरे उतर रहे होंगे I

उत्तराखण्ड भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि चाहे उत्तराखण्ड AIIMS विस्तारीकरण की मांग का विषय हो,उत्तराखण्ड ग्रीन बोनस की मांग हो, देश मे आपदा की मजबूत प्रणाली विकसित करने की मांग हो, जनसंख्या नियंत्रण हेतु विशेष प्रयासों का पालन हो और चाहे गरीब परिवारों के बैंक खाते से मिनिमम बैलेंस रखने पर बैंक द्वारा पैसा ना काटे जाने की विशेष मांग का विषय हो,मा○नरेश बंसल जी प्रदेश एवं देश के गरीब जन से संबंधित हर विषय को उच्च सदन में उठाया है जिसके लिए हम मा○ सांसद जी का आभार भी प्रकट करते है I
इस अवसर पर हरीश मित्तल, सुरेश प्रजापति,श्री सुमित गर्ग, आयुष खोलिया, अनुराग क्षेत्री, देव शर्मा, गौरव गर्ग, मधु जैन, अभिषेक गुप्ता, अर्चना आनंद राजकुमार तिवारी,कुमारी मेघा, संदीप पठानी ईश्वर सिंह ठाकुर,  नन्द किशोर क्षेत्री, बिरजू क्षेत्री, पंकज सैनी, राकेश आर्य, हरि थापा माया थापा आदि समाजसेवी गण उपस्थिति रहे I

Tagged:
Share This Article