Menu
#Mumbai

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने शासकीय आवास पर योग किया

देहरादून इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 जून, 2024
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने शासकीय आवास पर योग किया

देहरादून

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे ऐतिहासिक कार्यकाल में इस वर्ष 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को ”स्वयं एवं समाज के लिए योग” सूत्र के साथ किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article