Menu
#Mumbai

जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर  उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

देहरादून जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2024
जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर  उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

देहरादून

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।

जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।

जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।

Tagged:
Share This Article