Menu
#Mumbai

हरिद्वार पुलिस की पहल पर पुलिस मॉडल स्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

हरिद्वार, 10 सितंबर 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की पहल पर रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरोग्या परियोजना के अंतर्गत पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एकीकृत स्वास्थ्य परियोजना द्वारा लगाया गया। इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 सित, 2025
हरिद्वार पुलिस की पहल पर पुलिस मॉडल स्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

हरिद्वार, 10 सितंबर 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की पहल पर रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरोग्या परियोजना के अंतर्गत पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एकीकृत स्वास्थ्य परियोजना द्वारा लगाया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। कुल मिलाकर 500 से अधिक लोगों ने शिविर से लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न रोगों की जांच की गई और निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। शिविर की व्यवस्थाओं और सेवाओं की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गौरोला, सहायक पुलिस अधीक्षक/ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, सीओ लाइन निशा यादव, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस मॉडर्न स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य ममता तोमर, महिला कांस्टेबल मीना कंडवाल, महिला कांस्टेबल सिद्धि, कार्यालय स्टाफ अपर्णा एवं स्कूल के समस्त स्टाफ का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

शिविर में मौजूद चिकित्सकगण:

डॉ. पारितोष – जनरल मेडिसिन

डॉ. सुशान – त्वचा रोग विशेषज्ञ

डॉ. पंकज – दंत चिकित्सक

डॉ. अमीषा – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

 डॉ. संगीता – नेत्र रोग विशेषज्ञ

डॉ. भारद्वाज – आई विज़न केयर

 डॉ. मोहित सिंह – मार्केटिंग विभाग

Tagged:
Share This Article