Menu
#Destinations

SSP हरिद्वार के निर्देश पर कनखल चौक बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई

कनखल चौक बाजार में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाकर चालान किए। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2026
SSP हरिद्वार के निर्देश पर कनखल चौक बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई

कनखल चौक बाजार में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाकर चालान किए।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक बाजार क्षेत्र में गलत तरीके से वाहन खड़े कर रहे हैं। इसके अलावा कई दुकानदार और ठेली-रेड़ी संचालक सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रहे थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी और जाम का सामना करना पड़ रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को क्रेन से हटवाया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार अभियान चलाए जाएंगे ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Tagged:
Share This Article