Menu
#Mumbai

नव संवत्सर के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

देहरादून नव संवत्सर के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस क्रम में डॉ अग्रवाल ने दिलाराम चौक से जाते वक्त सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे दिव्यांग को पटका व गुलाब का फूल भी दिया।   मंत्री डॉ अग्रवाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अप्र, 2024
नव संवत्सर के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

देहरादून

नव संवत्सर के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। इस क्रम में डॉ अग्रवाल ने दिलाराम चौक से जाते वक्त सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे दिव्यांग को पटका व गुलाब का फूल भी दिया।

 

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी उन्होंने कामना की है।

Tagged:
Share This Article