Menu
#News

गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में सुरक्षा में भारी चूक,सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंचे लोग:

लोगों की संख्या को देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भीड़ को पीछे करने की कवायद शुरू की गई लेकिन भीड़ किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। धक्का मुक्की की घटनाओं को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से निर्देश दिया कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2023
गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में सुरक्षा में भारी चूक,सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंचे लोग:

लोगों की संख्या को देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में भीड़ को पीछे करने की कवायद शुरू की गई लेकिन भीड़ किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी।

धक्का मुक्की की घटनाओं को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से निर्देश दिया कि आमजन के साथ दुर्व्यवहार ना किया जाए।

इसके बाद उन्होंने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए और दर्शकों को मैदान में बना रहने दिया जाए।

इससे पहले राज्यपाल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भव्य परेड और विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी दिखाई गई।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

सरकारी इमारतों में तिरंगे लहराए गए। वहीं निजी भवनों भी तिरंगे की लाइट में सजे नजर आए।

केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइट से पुलों व सरकारी भवनों को सजाया गया था।

Tagged:
Share This Article