Menu
#News

सुहागरात पर पत्नी की धमकी, प्रेमी संग रहने की करी जिद, कहा “अगर हाथ लगाया तो दे दूंगी जान”।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक पति की सुहागरात की कल्पनाओं को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अप्र, 2025
सुहागरात पर पत्नी की धमकी, प्रेमी संग रहने की करी जिद, कहा “अगर हाथ लगाया तो दे दूंगी जान”।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक पति की सुहागरात की कल्पनाओं को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी की पहली ही रात पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पीड़ित युवक का कहना है कि 25 जनवरी को उसकी शादी बारादरी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। लेकिन जब वह सुहागरात को अपनी पत्नी के पास गया, तो उसने कहा कि अगर उसे छूने की कोशिश की गई, तो वह ज़हर खा लेगी और पूरे ससुराल परिवार को बलात्कार और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसा देगी। यहां तक कि पत्नी ने यह तक कह दिया कि मैं किसी और की अमानत हूं ।

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का पहले से ही मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह शादी से पहले उसके साथ घर से भाग चुकी थी। परिजनों के दबाव में शादी तो हो गई, लेकिन महिला अब भी अपने पुराने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। जब युवक ने पत्नी की हरकतों की जानकारी अपने परिवार को दी, तो उन्होंने समझाने की कोशिश की, मगर जवाब में मिली धमकी – “अगर दबाव डाला, तो आत्महत्या कर लूंगी और दोषी तुम सबको ठहराया जाएगा।”

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब महिला के मायके पक्ष ने भी युवक और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि लड़की के परिवार के लोग दुष्ट प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने उसके पिता पर झूठे छेड़खानी के आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी तक दी। युवक का परिवार, खासकर उसकी दिल की मरीज़ मां, पिछले ढाई महीने से मानसिक तनाव में है।

पत्नी लगातार फोन पर रिश्तेदारों को धमकियां दे रही है और कहती है कि अगर पति ने उसके साथ रहने की ज़िद की, तो वह आत्महत्या कर लेगी और उसे जिम्मेदार ठहराएगी। अब युवक इस रिश्ते को खत्म करना चाहता है, लेकिन पत्नी और उसका परिवार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी और रिश्तेदार लगातार उस पर दबाव बना रहे है और फोन पर धमकियां दे रहे हैं।

पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। वहीं युवक ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

Tagged:
Share This Article