Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले बाहर:

चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। आज चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। तो वही रुद्रप्रयाग में भूकंप 9 बजकर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 मई, 2023
उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले बाहर:

चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

आज चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए।

तो वही रुद्रप्रयाग में भूकंप 9 बजकर 54 मिनट पर आया।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए।

वही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है।

जनपद में स्थिति सामान्य है। बता दें कि जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से चार और पांच जोन में हैं।

इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article