Menu
#Mumbai

डेढ़ साल का बच्चा हुआ लापता , नाले में गिरने की आशंका

देहरादून पटेलनगर थाने के पास एक बस्ती से डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। करीब 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह घर के सामने से बह रहे नाले में जा गिरा। करीब 24 घंटे ढूंढ खोज करने के बाद अब एसडीआरएफ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 दिस्, 2024
डेढ़ साल का बच्चा हुआ लापता , नाले में गिरने की आशंका

देहरादून

पटेलनगर थाने के पास एक बस्ती से डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। करीब 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह घर के सामने से बह रहे नाले में जा गिरा। करीब 24 घंटे ढूंढ खोज करने के बाद अब एसडीआरएफ को बच्चे की खोज में लगाया गया है। देर रात तक नाले में भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब इस मामले में दूसरे दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है।

घटना देहराखास के हारुन बस्ती की है। यहां बस्ती में कृष्णा नाम का व्यक्ति रहकर मजदूरी करता है। वह मंगलवार दोपहर को अपने डेढ़ साल के बेटे कृष के साथ घर के सामने बैठा हुआ था। कृष्णा की निगाह बची कि बच्चा गायब हो गया। पहले परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लगा कि बच्चा नाले में भी गिर सकता है। इस पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। करीब एक दिन बीत जाने के बाद यहां पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि देर रात तक बच्चे की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा नाले में गिरा है। लेकिन, इसमें दूसरे पहलू की भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि बच्चे को कोई उठाकर ले गया हो। हालांकि, इसकी संभावनाएं कम हैं। बावजूद इसके दो टीमों को क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में लगाया गया है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

Tagged:
Share This Article