Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए एक लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद:

11 दिनों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ के लिए 101156 और बदरीनाथ के लिए 82428 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। कागज के बैग में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 मा, 2023
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए एक लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद:

11 दिनों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ के लिए 101156 और बदरीनाथ के लिए 82428 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

कागज के बैग में दिया जाएगा प्रसाद:

केदारनाथ यात्रा के लिए तैयार होने वाले चौलाई के प्रसाद की पैकिंग पॉलिथीन में नहीं की जाएगी।

प्रसाद कागज के बैग (ब्राउन वेक्स कोटेड पेपर) में दिया जाएगा।

शुक्रवार को डीएम ने प्रसाद की गुणवत्ता व एक समान पैकिंग को लेकर भारतीय पैकेजिंग संस्थान और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ चर्चा की।

भारतीय पैकेजिंग संस्थान की सलाह पर प्रसाद कागज के बैग में देने का निर्णय लिया गया।

डीएम ने सभी समूहों से पैकिंग बैग पर अपनी संस्था का नाम, पता का बार कोड शामिल करने को कहा।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा में जो भी प्रसाद यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा उसकी दर निर्धारित होगी जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

प्रसाद की बिक्री के लिए व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

 

Tagged:
Share This Article