Menu
#Destinations

ऑपरेशन क्रैक डाउन: दून पुलिस का सघन सत्यापन अभियान,

देहरादून: जनपद में आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सोमवार को नगर और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 फ़र, 2026
ऑपरेशन क्रैक डाउन: दून पुलिस का सघन सत्यापन अभियान,

देहरादून: जनपद में आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सोमवार को नगर और देहात क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर सुबह से ही सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 2186 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने और किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 191 व्यक्तियों के खिलाफ 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए, जिनसे कुल 19 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 55 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 13,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उनका भौतिक सत्यापन कराया गया।

अभियान का विवरण:

  • सत्यापन किए गए व्यक्तियों की संख्या: 2186
  • 83 पुलिस एक्ट में चालान: 191
  • 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना: ₹19,10,000
  • 81 पुलिस एक्ट में चालान: 55
  • 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना: ₹13,250
  • थाने लाए गए संदिग्ध व्यक्ति: 28

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tagged:
Share This Article