Menu
#Mumbai

महिला समूह द्वारा तैयार किये जा रहे होली के ऑर्गेनिक रंग

  डोईवाला। जहां महिलाएं हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही है, तो वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाएं भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए स्वयं से प्रोडक्ट तैयार कर उनकी बिक्री बाजारों में कर रही है। बता दें कि पिछले वर्ष की भांति …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 फ़र, 2022
महिला समूह द्वारा तैयार किये जा रहे होली के ऑर्गेनिक रंग

 

डोईवाला।
जहां महिलाएं हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही है, तो वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाएं भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए स्वयं से प्रोडक्ट तैयार कर उनकी बिक्री बाजारों में कर रही है।
बता दें कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक रंगो को तैयार किया जा रहा है। यह रंग चुकंदर, हल्दी व पालक से तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खासा पसंद भी किया जा रहा है। क्योंकि यह रंग ऑर्गेनिक होने की वजह से इन रंगों को इस्तेमाल के बाद कपड़ों व शरीर से छुड़ाने में भी आसानी होती है। और इन रंगों से मनुष्य के शरीर पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
महिला समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा लगभग 2 कुंतल रंगों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद इन रंगों की बिक्री बाजारों में की जाएगी। इससे महिलाओं की आमदनी तो बढ़ेगी ही, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

बाईट- आशा सेमवाल- अध्यक्ष नई आशा स्वयं सहायता समूह

Tagged:
Share This Article