Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तर प्रदेश जौनपुर में आज सुबह तालाब में डूबने से एक छात्र की दर्दनाक मौत.

इस घटना से मेला क्षेत्र गमगीन हो उठा। पुलिस के अनुसार जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव निवासी नन्हे का पुत्र मान सिंह (17) परिजनों के साथ छठ घाट पर दीपक जलाने के लिए तालाब पर गया था। इस दौरान तालाब में नहाने के लिए उतरा और गहरे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 अक्ट, 2022
उत्तर प्रदेश जौनपुर में आज सुबह तालाब में डूबने से एक छात्र की दर्दनाक मौत.

इस घटना से मेला क्षेत्र गमगीन हो उठा। पुलिस के अनुसार जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव निवासी नन्हे का पुत्र मान सिंह (17) परिजनों के साथ छठ घाट पर दीपक जलाने के लिए तालाब पर गया था।

इस दौरान तालाब में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में समा गया।

कुछ देर बाद मानसिंह का पता न लगने से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

तालाब से मान सिंह को परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तालाब से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मान सिंह सिंगरामऊ इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र का था।

युवक की मौत को लेकर गांव में मातम फैल गया।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

 

Tagged:
Share This Article