Menu
#News

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी ने भारतीय प्रदर्शनकारियों की ओर किया गला काटने का इशारा, वीडियो वायरल

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का भारतीय प्रदर्शनकारियों के प्रति आपत्तिजनक इशारा करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल तैमूर राहत ने उच्चायोग की बालकनी से भारतीय मूल के प्रदर्शनकारियों की ओर गला …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2025
लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी ने भारतीय प्रदर्शनकारियों की ओर किया गला काटने का इशारा, वीडियो वायरल

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का भारतीय प्रदर्शनकारियों के प्रति आपत्तिजनक इशारा करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल तैमूर राहत ने उच्चायोग की बालकनी से भारतीय मूल के प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का संकेत किया। कर्नल राहत वर्तमान में लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना और वायु सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।

यह घटना शुक्रवार को तब घटी जब 500 से अधिक ब्रिटिश हिंदू, पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और प्लेकार्ड लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया। वे पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान कर्नल राहत द्वारा भारतीयों की ओर गला रेतने का इशारा करना न केवल शर्मनाक बताया जा रहा है, बल्कि इसने एक बार फिर पाकिस्तान के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी दुनिया जहां पहलगाम में हुए कायराना हमले की निंदा कर रही है, वहीं पाकिस्तानी अधिकारी का यह आचरण अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की छवि को और धक्का पहुंचा सकता है।

फिलहाल इस घटना को लेकर भारतीय मूल के समुदाय में भारी आक्रोश है और कई संगठनों ने ब्रिटिश सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Tagged:
Share This Article