Menu
#News

इंडो-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को पकड़ा, तस्वीरें जारी

  अटारी/पंजाब। पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पी.के. सिंह को पकड़ लिया है और अपने साथ पाकिस्तान ले गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने जवान की दो तस्वीरें जारी की हैं। एक तस्वीर में उनकी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अप्र, 2025
इंडो-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को पकड़ा, तस्वीरें जारी

 

अटारी/पंजाब। पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पी.के. सिंह को पकड़ लिया है और अपने साथ पाकिस्तान ले गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने जवान की दो तस्वीरें जारी की हैं। एक तस्वीर में उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह AK-47 और पानी की बोतल के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब बॉर्डर के पास किसान अपनी फसल काट रहे थे। BSF के दो जवान उनकी सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान एक जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया। माना जा रहा है कि इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

फिलहाल जवान को रिहा किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tagged:
Share This Article