Menu
#Destinations

बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, 22 दिन करेंगे साधना

उत्तराखंड के पवित्र हिमालयी बदरीनाथ धाम में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिल रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को बदरी विशाल की शरण में पहुंचे, जहां उनके आगमन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 मई, 2026
बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, 22 दिन करेंगे साधना

उत्तराखंड के पवित्र हिमालयी बदरीनाथ धाम में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिल रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को बदरी विशाल की शरण में पहुंचे, जहां उनके आगमन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धाम पहुंचते ही जय बदरी विशाल और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिससे धाम का आध्यात्मिक वातावरण और भी ऊर्जावान हो गया. .

22 दिन की विशेष साधना, विश्व शांति का संदेश: जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगामी 21 से 22 दिनों तक बदरीनाथ में प्रवास करेंगे. इस दौरान वे ऋषि गंगा के शांत तट पर स्थित ध्यान केंद्रों में गहन योग और विशेष साधना करेंगे. उनका यह प्रवास केवल व्यक्तिगत साधना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे कथा और प्रवचनों के माध्यम से विश्व कल्याण, मानवता की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देंगे

संतों और स्थानीय जनों ने किया स्वागत: बाबा योगेश्वर दास महाराज और चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगवानी की. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और आस्था दोनों को मजबूती मिलती है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ती लोकप्रियता और बड़ी संख्या में उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया. मंदिर परिसर और उनके प्रवास स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर वर्ष बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन करते हैं और देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस बार उनका 22 दिवसीय साधना प्रवास श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं.

Tagged:
Share This Article