Menu
#Mumbai

माता के तीसरे स्वरुप की पूजा अराधना का महत्व बताते हुए पंडित शशि शास्त्री

देहरादून दर्शन लाल चॉक पंचायती मंदिर के पंडित शशि शास्त्री ने नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की पूजा-आराधना का महत्व बताया। मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा हैं। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजा-अर्चना की जाती है। पंडित ने बताया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अक्ट, 2023
माता के तीसरे स्वरुप की पूजा अराधना का महत्व बताते हुए पंडित शशि शास्त्री

देहरादून

दर्शन लाल चॉक पंचायती मंदिर के पंडित शशि शास्त्री ने नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की पूजा-आराधना का महत्व बताया। मां दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा हैं। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजा-अर्चना की जाती है। पंडित ने बताया कि मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है। उसी के साथ उन्होंने सभी लोगों को शारदीय नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Tagged:
Share This Article