Menu
#News

जवान लड़कियों के दांत होंठ तोड़ते हैं माता पिता!

जवान लड़कियों के दांत होंठ तोड़ते हैं माता पिता! : शादी होते ही महिलाओं को कान और होंठ काटने पड़ते हैं, मर्दों का मानना है कि होंठ और कान काटने से महिलाएं बदसूरत दिखने लगेंगी इससे उनके बच्चा पैदा करने की क्षमता बढ़ जाती है.यही नहीं महिलाओं की शादी 12 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जन, 2025
जवान लड़कियों के दांत होंठ तोड़ते हैं माता पिता!

जवान लड़कियों के दांत होंठ तोड़ते हैं माता पिता! :  शादी होते ही महिलाओं को कान और होंठ काटने पड़ते हैं, मर्दों का मानना है कि होंठ और कान काटने से महिलाएं बदसूरत दिखने लगेंगी इससे उनके बच्चा पैदा करने की क्षमता बढ़ जाती है.यही नहीं महिलाओं की शादी 12 से 16 साल के उम्र में ही हो जाती है. आप सोच रहे होंगे हम किसकी और कहाँ की बात कर रहे हैं तो चलिए बताते हैं एक अनोखे समुदाय की वो जीवनशैली जो आपको भी हैरान कर देगी जहाँ महिलाओं के होंठो को काट उसमें गोल प्लेट डाली जाती है लेकिन आखिर क्यों ? आपको आगे बताते हैं ....

इन तस्वीरों को देख कर आप  चौंक जायेंगे लेकिन ये लाइफस्टाइल है दक्षिण-पश्चिमी इथियोपिया की ओमो घाटी में सूरी जनजाति की जो अपने अजीब रिवाजों के लिए जानी जाती है. सूरी जनजाति की महिलाएं अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक प्रथाओं के कारण दुनिया में विख्यात हैं.सूरी जनजाति की महिलाएं एक खास लिप प्लेट पहनती हैं. इसके लिए इन्हें काफी दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. जवान होती लड़की के निचले होठों के पास के दातों को तोड़ दिया जाता है और होठ के पास होल करके एक क्ले डिस्क डाल दी जाती है।

मिट्टी या लकड़ी की डिस्क के कारण उम्र के साथ साथ होंठ भी स्ट्रेच होते रहते हैं. डिस्क का आकार काफी अलग-अलग हो सकता है. इस प्रथा को सुंदरता और सामाजिक स्थिति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.सूरी जनजाति के लोग जख्म और घाव के निशानों पर काफी गर्व करने के लिए जाने जाते हैं. ये अपने शरीर को काटकर सजावटी पैटर्न बनाते हैं. महिलाओं के लिए, यह अक्सर धड़ और बाहों पर किया जाता है, जो सुंदरता, शक्ति का प्रतीक है।

सूरी जनजाति की महिलाएं शरीर पर पेंटिंग के लिए मिट्टी और पौधों की सामग्री जैसे प्राकृतिक रंगों का उपयोग करती हैं. सजावट से समुदाय के भीतर विभिन्न सामाजिक स्थिति और घटनाओं को भी दिखाया जाता है. सूरी जनजाति में लड़कियों के विवाह के दौरान लड़का पक्ष उपहार देता है. लड़की के होठ में लगे प्लेट जितने बड़े होंगे, लड़की का पिता उतना ही ज्यादा उपहार मांग सकता है. सूरी जनजाति हिंसक खेलों की भी परंपरा है. लड़ाई के माध्यम से पुरुष अपना बल प्रदर्शन करते हैं. जो पुरुष जितना ताकतवर होता है उसे उतने बड़े होठ वाली लड़की पत्नी के रूप में मिलती है।

Tagged:
Share This Article