Menu
#उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में यात्री वाहन पलटा, विधायक बने मददगार:

ये सभी यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी देर रात अचानक ये हादसा हो गया। दरअसल, चारधाम यात्रा से लौट रहा राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही की इस दौरान किसी तरह की कोई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2023
देवप्रयाग में यात्री वाहन पलटा, विधायक बने मददगार:

ये सभी यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी देर रात अचानक ये हादसा हो गया।

दरअसल, चारधाम यात्रा से लौट रहा राजस्थान के यात्रियों की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास हादसे का शिकार हो गई।

गनीमत रही की इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

जिस समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ठीक उसी समय देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी कंडारी वहां से गुजर रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर जैसे ही उनकी नजर पड़ी, देवप्रयाग विधायक खुद यात्रियों की मदद के लिए अपना वाहन रुकवाकर उनकी मदद के लिए आगे बढ़े।

उन्होंने वाहन के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं विधायक ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान वाहन सड़क पर पलट गया।

यात्री राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Tagged:
Share This Article