Menu
#Mumbai

जनपद पौड़ी (कोटद्वार): SDRF की तत्परता से चार घायल सुरक्षित

कोटद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चरेक मार्ग पर एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अक्ट, 2025
जनपद पौड़ी (कोटद्वार): SDRF की तत्परता से चार घायल सुरक्षित

कोटद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चरेक मार्ग पर एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया।

घायलों का विवरण:

आमिर पुत्र निसार, 25 वर्ष

सलमान, 26 वर्ष

नदीम पुत्र अनीस, 29 वर्ष

अमान पुत्र फैजल, 24 वर्ष

सभी घायल विजनौर, रामपुरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए गए हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Tagged:
Share This Article