Menu
#News

वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ की जनपद शाखा का आयुक्त सभागार में हुआ गठन, नवीन जनपद कार्यकारिणी में मुकेश कुमार बने अध्यक्ष

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी गढ़वाल: मुख्यालय पौड़ी के आयुक्त सभागार में वन बीट वन आरक्षी संघ कि जनपद पौड़ी शाखा का दिवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें नवीन जनपदीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संगठन जनपद पौड़ी के अध्यक्ष सुभाष चमोली, सहायक वन कर्मचारी संघ के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 अक्ट, 2023

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी गढ़वाल:
मुख्यालय पौड़ी के आयुक्त सभागार में वन बीट वन आरक्षी संघ कि जनपद पौड़ी शाखा का दिवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें नवीन जनपदीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संगठन जनपद पौड़ी के अध्यक्ष सुभाष चमोली, सहायक वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री अरविंद रावत की निगरानी में हुई कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया में महामंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।

वहीं महामंत्री पद पर शीशपाल चौहान को पर्ची के जरिए अधिक मत पड़ने पर चयनित किया गया। बताया कि नवीन कार्यकारिणी में मुकेश कुमार को अध्यक्ष, भागीरथी देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चमन सिंह को उपाध्यक्ष, हिमांशु नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। तो वहीं पद्मेंद्र रौथाण को सह सचिव, तनुज बिष्ट को संगठन मंत्री, रविंद्र कुमार को प्रचार प्रसार मंत्री तथा रमेश डाबरियाल को संप्रेक्षक की निर्विरोध जिम्मेदारी सौंप गई। इस मौके पर संगठन के निर्वाचन पर्यवेक्षकों द्वारा नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई

Tagged:
Share This Article