Menu
#अंतराष्ट्रीय

जोशीमठ में बाढ़ प्रभावित विरोध प्रदर्शन करते लोग:

जोशीमठ में भूस्खलन से प्रभावित लोगों ने अपने नुकसान के मुआवजे को लेकर राज्य सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती के नेतृत्व में गुरुवार की शाम हाथ में मशाल लेकर और नारेबाजी करते हुए लोगों के जत्थे ने टीसीपी बाजार से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2023
जोशीमठ में बाढ़ प्रभावित विरोध प्रदर्शन करते लोग:

जोशीमठ में भूस्खलन से प्रभावित लोगों ने अपने नुकसान के मुआवजे को लेकर राज्य सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती के नेतृत्व में गुरुवार की शाम हाथ में मशाल लेकर और नारेबाजी करते हुए लोगों के जत्थे ने टीसीपी बाजार से मारवाड़ी चौक तक मार्च निकाला।

सती ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 11 सूत्री मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद समिति ने पिछले महीने अपना 107 दिन पुराना धरना वापस ले लिया था।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, हमें मुख्यमंत्री से आश्वासन मिले 22 दिन बीत चुके हैं।

लेकिन अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।

हमारे पास अपना आंदोलन फिर से शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

समिति की मांगों में प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया का सरलीकरण और जोशीमठ में भू-धंसाव संकट पर विभिन्न प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा किए गए एक संयुक्त अध्ययन की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना शामिल है।

सती ने कहा, “लोग निराश हैं।

प्रभावित लोगों में से 20 फीसदी को भी मुआवजा नहीं मिला है।

जमीन धंसना भी जारी है। आगे और भी बुरा वक्त आने वाला है, क्योंकि मानसून करीब आ रहा है।

Tagged:
Share This Article