देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से विजयी हुए जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी प्रत्याशी बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात की। मंत्री जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में बीर सिंह चौहान (अस्थल जिला पंचायत सदस्य), सुशील नेगी (ग्राम पंचायत सरोना), रेशम दास (छमरौली), अरविंद राणा (नाली कला), श्याम सिंह पयाल (शेरकी बोंठा), संजय सिंह (शेरा गांव), सागर पवांर (सरखेत तिमलीमान सिंह), राकेश जवाडी (कार्लीगाड़), मगन उनियाल (सिल्ला), ग्राम प्रधान आशा देवी एवं पूनम देवी (भूरांसखंडा) सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री जोशी ने सभी प्रतिनिधियों से अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।