Menu
#मनोरंजन

ज्योर्तिमठ में ग्रीन और येलो कैटेगरी भवनों की अस्थाई मरम्मत को मिली अनुमति

संवादाता : विनय उनियाल, देहरादून : ज्योर्तिमठ में ग्रीन और येलो कैटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए है। ज्योर्तिमठ में अस्थाई मरम्मत की अनुमति इस शर्त और प्रतिबंध के साथ दी गई है कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2024
ज्योर्तिमठ में ग्रीन और येलो कैटेगरी भवनों की अस्थाई मरम्मत को मिली अनुमति

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : ज्योर्तिमठ में ग्रीन और येलो कैटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए है। ज्योर्तिमठ में अस्थाई मरम्मत की अनुमति इस शर्त और प्रतिबंध के साथ दी गई है कि आवासीय भवन में केवल मरम्मत का कार्य किया जाएगा तथा किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

भवन स्वामी को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा। तहसील ज्योर्तिमठ सभागार में विगत 25 सितंबर,2024 को मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ज्योतिर्मठ और भू-धसाव प्रभावितों ने इसकी मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। जिलाधिकारी ने शीत ऋतु को देखते हुए जनहित में येलो और ग्रीन कैटेगरी के आवासीय भवनों में अस्थाई मरम्मत की अनुमति के आदेश जारी कर दिए है।

Share This Article