Menu
#Mumbai

कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से किया हमला, कई स्थानीय लोग घायल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मिली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 जून, 2026
कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से किया हमला, कई स्थानीय लोग घायल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का एक जत्था हेमकुंड साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान कर्णप्रयाग बाजार में किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया।  स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान तलवारें निकलने की भी सूचना है। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।

घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं समेत अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत करने का प्रयास किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Tagged:
Share This Article