Menu
#Destinations

Pinjore Accident:पंचकूला के पिंजौर में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी ओवरलोड सिटी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल

Pinjore Road Accident Today : सोमवार सुबह पिंजौर के गांव नोलटा के पास ओवरलोडिंग के कारण सिटी बस पलट गई। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खराब सड़क के कारण ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। पंचकूला के पास पिंजौर के नोलटा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 जुल, 2024
Pinjore Accident:पंचकूला के पिंजौर में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी ओवरलोड सिटी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल

Pinjore Road Accident Today : सोमवार सुबह पिंजौर के गांव नोलटा के पास ओवरलोडिंग के कारण सिटी बस पलट गई। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खराब सड़क के कारण ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। पंचकूला के पास पिंजौर के नोलटा गांव के पास सोमवार सुबह रोडवेज की बस पलट गई। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा करीब 100 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर स्कूलों के बच्चे थे।

हादसे का कारण ओवरलोडिंग और खराब सड़क बताया जा रहा है।हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले पिंजौर के सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से बाद में करीब 20 लोगों को सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक महिला की हालत गंभीर है।हादसे में बस के कंडक्टर को भी चोट आई है। लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोग भरे थे। इसी के चलते चालक खराब सड़क पर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

रूट पर चलती है केवल एक बस

जानकारी के अनुसार, ये बस कालका आ रही थी। इस रूट पर केवल यही एक बस चलती है इसलिए इसमें आईटीआई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी जाते हैं। वहीं आम लोग भी इसी से जाते हैं।

100 से ज्यादा लोग थे सवार

लोगों के अनुसार, 34 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 80 विद्यार्थी थे। वहीं मामले में बस के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Tagged:
Share This Article