Menu
#Mumbai

रामनगर में पाइपलाइन गैस परियोजना अधर में, सिलिंडर संकट से लोग परेशान.

रामनगर: रामनगर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच पाइपलाइन गैस परियोजना की देरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में करीब 14-15 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है और एक हजार से अधिक कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक घरों में गैस सप्लाई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 मा, 2026
रामनगर में पाइपलाइन गैस परियोजना अधर में, सिलिंडर संकट से लोग परेशान.

रामनगर: रामनगर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच पाइपलाइन गैस परियोजना की देरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में करीब 14-15 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है और एक हजार से अधिक कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक घरों में गैस सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप लोग सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं।

रामनगर में पाइपलाइन गैस परियोजना अधर में, सिलिंडर संकट से लोग परेशान

परियोजना अधूरी, डीएसयू के लिए जमीन बनी बाधा

भाजपा नेता गणेश रावत के अनुसार पम्पापुरी, भरतपुरी, टेड़ा रोड, दुर्गापुरी और लखनपुर क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट सप्लाई यूनिट (DSU) के लिए जमीन न मिलने से परियोजना अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ललित मोहन रयाल से वार्ता की गई है और जमीन मिलते ही कार्य आगे बढ़ सकेगा।

तकनीकी तैयारी पूरी, जल्द समाधान का भरोसा

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की तकनीकी तैयारी पूरी है और केवल उपयुक्त भूमि मिलने का इंतजार है। वहीं गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के बाद जमीन चिन्हित कर परियोजना को गति दी जाएगी। फिलहाल, देरी के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।

Tagged:
Share This Article