Menu
#Mumbai

जनपद पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्र में गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया लापता व्यक्ति का शव

24 सितम्बर 2025: को आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली। सूचना पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई। संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 सित, 2025
जनपद पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्र में गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया लापता व्यक्ति का शव

24 सितम्बर 2025: को आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली।

सूचना पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई। संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। इस दौरान टीम को लापता व्यक्ति का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।

मृतक की पहचान रूप सिंह मेहरा (80 वर्ष), पुत्र भवान सिंह मेहरा, निवासी ग्राम गोलमा, कोटाल मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। शव को आगे की कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

Tagged:
Share This Article