Menu
#Mumbai

पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्र के गोल्फा गाँव में घायल महिला को SDRF ने सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल

पिथौरागढ़, 2 अक्टूबर 2025: मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोल्फा में एक महिला घायल हो गई, जिसकी सूचना पर SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया। सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अक्ट, 2025
पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्र के गोल्फा गाँव में घायल महिला को SDRF ने सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल

पिथौरागढ़, 2 अक्टूबर 2025: मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोल्फा में एक महिला घायल हो गई, जिसकी सूचना पर SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।

सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम ने ट्रॉली के माध्यम से नदी पार की और करीब 10 किलोमीटर पैदल चढ़ाई कर गोल्फा गाँव पहुँची। वहां से घायल महिला लीला देवी (पत्नी डिगर सिंह, उम्र 55 वर्ष) को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया।

इसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को अस्पताल पहुँचाया गया।

Tagged:
Share This Article