Menu
#News

26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान तैयार

26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान तैयार : आपको हर रोज कितने घंटे मिलते हैं? ये भी कोई पूछने वाली बात है। आखिर हम सभी को अपनी दिनचर्या सेट करने के लिए 24 घंटे ही मिलते हैं, लेकिन सोचिए कि क्या हो अगर आपको 24 की बजाय 26 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2025
26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान तैयार

26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान तैयार : आपको हर रोज कितने घंटे मिलते हैं? ये भी कोई पूछने वाली बात है। आखिर हम सभी को अपनी दिनचर्या सेट करने के लिए 24 घंटे ही मिलते हैं, लेकिन सोचिए कि क्या हो अगर आपको 24 की बजाय 26 घंटे रोज मिलने लगें। आपकी कलाई पर बंधी घड़ी में 12 की बजाय 13 बजने लगे तो आप क्या करेंगे ? हैरान होने की जरूरत नहीं है।

13 बजे तक जाएगी घड़ी की सुई 

हम किसी दूसरे ग्रह की बात नहीं कर रहे हैं। इसी धरती पर मौजूद एक देश में 24 की जगह 26 घंटे का टाइम जोन लागू करने की तैयारी हो रही है। जी हां, यूरोप के एक देश में 26 घंटे का दिन लागू करने की योजना पर काम चल रहा है और इस देश का नाम है नॉर्वे।

नॉर्वे ने 26 घंटे के दिन की एक हैरान करने वाली योजना का खुलासा किया है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने या भी एक नई भाषा सीख सकें। देश के आर्कटिक उत्तर इलाके में घड़ियों की सुई को 12 की बजाय 13 तक बढ़ाने की योजना है। नॉर्वे का एक शहर वॉड्सो 26 घंटे के दिन की योजना को लागू करना चाहता है। रूस की सीमा के करीब स्थित ये शहर कम आबादी की समस्या से जूझ रहा है। शहर प्रशासन इस नए प्लान से लोगों को आकर्षित करने की उम्मीद कर रहा है।

देश के आर्कटिक हिस्से में होगा 26 घंटे के टाइम जोन

वॉड्सो की मेयर वेंचे पेडर्सन ने यूरोपीय कमीशन को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें आग्रह किया गया है कि नॉर्वे के इस क्षेत्र को 24 के बजाय 26 घंटे के दिनों वाला समय क्षेत्र बनाने में सक्षम किया जाए। पेडरसन ने बताया कि दिन में 26 घंटे होने से लोगों को मछली पकड़ने, शिकार करने, नई भाषाएं सीखने या फिर परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अधिक समय देगा। उन्होंने इसका नाम मोरटाइम प्रोजेक्ट रखा है। कमीशन को लिखे पत्र में कहा गया है कि हमारे मोरटाइम प्रोजेक्ट के माध्यम से हमारा लक्ष्य जीवन के इस अनोखे तरीके का जश्न मनाना है।

Tagged:
Share This Article