Menu
#Mumbai

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी फोन पर ले रहे हैं अपडेट

उत्तरकाशी उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी भी अपडेट ले रहे हैं। एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 नव, 2023
उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी फोन पर ले रहे हैं अपडेट

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी भी अपडेट ले रहे हैं। एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Tagged:
Share This Article