Menu
#Mumbai

कैंची धाम पहुंचे कवि कुमार विश्वास, पत्नी संग बाबा नीब करौरी के दर पर टेका मत्था

नैनीताल: प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता कुमार विश्वास शनिवार को पत्नी के साथ नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे स्थित कैंची धाम पहुंचकर कुमार विश्वास ने मंदिर प्रबंधन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जून, 2026
कैंची धाम पहुंचे कवि कुमार विश्वास, पत्नी संग बाबा नीब करौरी के दर पर टेका मत्था

नैनीताल: प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता कुमार विश्वास शनिवार को पत्नी के साथ नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे स्थित कैंची धाम पहुंचकर कुमार विश्वास ने मंदिर प्रबंधन से बाबा नीब करौरी की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कैंची धाम आने की इच्छा थी, जो बाबा के आशीर्वाद से आज पूरी हुई।

उन्होंने बाबा के दरबार में देश और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने उनका स्वागत किया और बाबा से जुड़ी पुस्तक भेंट की।

कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। कवि ने भी प्रशंसकों से आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें निराश नहीं किया।

इसके साथ ही बाबा नीब करौरी के भक्तों में अब प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का नाम भी जुड़ गया है।

Tagged:
Share This Article