Menu
#Mumbai

लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली गंग नहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी का शस्त्र कब्जे में लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है। 22 अक्टूबर को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2025
लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली गंग नहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी का शस्त्र कब्जे में लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है।

22 अक्टूबर को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रवाना पुलिस टीम को रामनगर लेबर चौक पर सूचना मिली कि 20 अक्टूबर को दीपावली की रात मुरारी लाल नामक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस धारक मुरारी लाल निवासी गली नंबर 3, प्रेम नगर, रुड़की (जनपद हरिद्वार) के खिलाफ थाना गंग नहर में मुकदमा अपराध संख्या 521/25, धारा 30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित:

मुरारी लाल पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार, निवासी गली नंबर 3, प्रेम नगर, रुड़की, जनपद हरिद्वार

बरामद माल:

एक पिस्टल

एक शस्त्र लाइसेंस

Tagged:
Share This Article