Menu
#Mumbai

त्यौहारों को लेकर सतर्क हुई पुलिस, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी पुलिस बल तैनात

  डोईवाला। रमजान और नवरात्रे की शुरुआत होने जा रही है, जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। और त्योहारों के मद्देनजर डोईवाला पुलिस ने जनप्रतिनिधियों व धार्मिक लोगों से सामंजस्य बैठाने की कोशिश की है। जिसके चलते आज पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 अप्र, 2022
त्यौहारों को लेकर सतर्क हुई पुलिस, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी पुलिस बल तैनात

 

डोईवाला। रमजान और नवरात्रे की शुरुआत होने जा रही है, जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। और त्योहारों के मद्देनजर डोईवाला पुलिस ने जनप्रतिनिधियों व धार्मिक लोगों से सामंजस्य बैठाने की कोशिश की है। जिसके चलते आज पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रमजान उल- मुबारक व नवरात्रि को लेकर बैठक की गई। और तेहवारों को सकुशल मनाया जाए इसके लिए जनप्रतिनिधियों से पुलिस ने पूर्ण सहयोग देने की अपील की। जिसकी जनप्रतिनिधियों ने जमकर सरहाना की है। क्योंकि त्योहारों के समय बाजारों में अमूमन भीड़ भाड़ बढ़ जाती है। जिसकी वजह से लंबा जाम लगने की स्थिति पैदा हो जाती है।
डोईवाला कोतवाली के एसएसआई राज विक्रम पंवार ने बताया कि इसी तेहवारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है, ओर पुलिस प्रशासन ने ऐसी जगहों को चिन्हित किया है, जहां भीड़ बढ़ने के आसार रहते हैं, ओर उन जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि आमजन को इन परेशानियों से बचाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आमजन से रमजान व नवरात्रि की बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग की बात कही।

बाईट– राज विक्रम पंवार- SSI- कोतवाली डोईवाला

Tagged:
Share This Article