Menu
#Mumbai

स्कूटी सवार को टक्कर मार कर, फरार चल रहे कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

  डोईवाला। बीती 21 फरवरी को अश्वनी शर्मापुत्र सतपाल शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने डोईवाला थाना में सूचना दी कि 20 फरवरी को उसका भाई अनुज कुमार अपनी स्कूटी से अपने दोस्त के साथ अपने घर ज्वालापुर जा रहा था। जिस दौरान लालतप्पड़ चौकी से आगे हरिद्वार की तरफ एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मा, 2022
स्कूटी सवार को टक्कर मार कर, फरार चल रहे कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

 

डोईवाला।

बीती 21 फरवरी को अश्वनी शर्मापुत्र सतपाल शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने डोईवाला थाना में सूचना दी कि 20 फरवरी को उसका भाई अनुज कुमार अपनी स्कूटी से अपने दोस्त के साथ अपने घर ज्वालापुर जा रहा था। जिस दौरान लालतप्पड़ चौकी से आगे हरिद्वार की तरफ एक इनोवा कार संख्या यूके 07DY 2000 द्वारा उनके भाई की स्कूटी पर पीछे से टक्कर मारी दी। जिससे उनका का भाई और उसका दोस्त मौके पर ही गिर पड़े। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
लिखित तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए इनोवा कार के चालक अनुज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में एस आई कविंद्र राणा प्रभारी चौकी लाल तप्पड़, कॉन्स्टेबल विनीत पंवार, कॉन्स प्रवीण सिंधु मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article