Menu
#राजनीति

अवैध रुप से रेता ले जा रहे वाहन को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया सीज

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट :पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, *क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, सुमित पाण्डे के निर्देशन में अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अग, 2022
अवैध रुप से रेता ले जा रहे वाहन को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया सीज

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट :पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, *क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, सुमित पाण्डे के निर्देशन में अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 05.08.2022 को थानाध्यक्ष बेरीनाग, उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक *पिकअप वाहन संख्या- UK05CA-1894* को रोककर चैक किया गया.

जिसमें वाहन चालक, किशोर शाह पुत्र चन्द्र लाल शाह, निवासी- कालासिला बेरीनाग,* बिना लाइसेंस व बिना कागजात/रमन्ना के अवैध रुप से रेता परिवहन कर ले जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को मय रेता के एम0वी0 एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज किया गया तथा चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

Tagged:
Share This Article